हल्द्वानी, जुलाई 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। नैनीताल जिले के पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर पांच उपनिरीक्षकों और 61 सिपाहियों के स्थानांतरण किए गए हैं।एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह रैकुनी, अरविंद कुमार और महिला उपनिरीक्षक सुशीला आर्या को पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली भीमताल भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक सुरभि राणा को पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली रामनगर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह को कोतवाली भवाली से थाना चोरगलिया भेजा गया है। इसके अलावा, 61 सिपाहियों को मुखानी, काठगोदाम, रामनगर, वनभूलपुरा, तल्लीताल, लालकुआं...