अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद के पांच थानों पर नए प्रभारी की नियुक्ति हुई है। एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। फेरबदल में तीन निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक प्रभावित हुए हैं। जनपदीय स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर ने निलंबन के चलते खाली हुए गोसाईगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल को बनाया है। अभी तक वह रामजन्मभूमि थाने का प्रभार देख रहे थे। मीडिया और सोशल मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को रामजन्मभूमि थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कुमारगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज और मवई थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पटेल को थानध्यक्ष कुमारगंज तथा एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी उपनिरीक्...