कुशीनगर, फरवरी 15 -- पडरौना, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ पडरौना कोतवाली के बसहिया में कांबिंग की। पुलिस ने 23 हिस्ट्रीशीट, दो वांछित व एक एनबीडब्ल्यू अपराधियों की जांच की। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डा. अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव तथा प्रभारी निरीक्षक पडरौना हर्षबर्धन सिंह समेत रवींद्रनगरधूस, तुर्कपट्टी, कुबेरस्थान, जटहां बाजार थाने की पुलिस फोर्स एवं पीएसी जवानों ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बसहिया गांव में गो तस्करी एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। क...