पांच तस्कर धराए, वाहन समेत पांच पशु बरामद
भदोही, मई 28 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को पुलिस ने पांच पशु तस्करों को दबोच लिया। वाहन से वध के लिए ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को बरामद किया गया। वाहन को सीज करते हुए आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड के पास एक मैजिक वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान वाहन में पांच भैंसों को ठूंसकर लादा गया था, जिससे पशुओं को काफी परेशानी हो रही थी।पुलिस ने मौके से वाहन चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपितों में मिराज निवासी बेजवां, कल्लू वाहन स्वामी, मेठ, साजिद तथा सैयद अली शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.