पांच तक भरा जायेगा लॉ का परीक्षा फार्म
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय का परीक्षा फॉर्म पांच अगस्त तक भरा जायेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि तीन वर्षीय लॉ के सत्र 2023-26 के तृतीय वर्ष और सत्र 2024-27 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा फॉर्म भराने की तारीख जारी की गई है। इसके अलावा प्री लॉ के सेकेंड, थर्ड, फोर्थ और पांचवें वर्ष की परीक्षा का फॉर्म भरा जा रहा है। लॉ की परीक्षा में लगभग तीन हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जल्द ही परीक्षा की तारीख जारी की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.