पांच तक बंद रहेगा स्मार्ट पीडीएस पोर्टल
गिरडीह, अगस्त 3 -- गिरिडीह। झारखंड सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सूचना जारी कर बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत स्मार्ट पीडीएस का सर्वर माइग्रेशन किया जाएगा। इसके कारण 3 से 5 अगस्त तक स्मार्ट पीडीएस पोर्टल डाउन रहेगा। इस अवधि में राज्यभर में राशन वितरण और ई-केवाईसी अपडेशन का कार्य नहीं हो सकेगा। 6 अगस्त से स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पूर्व की भांति सामान्य रूप से संचालित होगा। विज्ञप्ति अवर सचिव लालो प्रसाद कुशवाहा द्वारा जारी की गई है। यह भी पढ़ें- झारसेवा पोर्टल आईडी के दुरुपयोग का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.