पांच तक निजी अस्पतालों को देनी होगी मासिक रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निजी अस्पतालों को डेटा प्रविष्टि और आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने को लेकर चेतावनी दी गयी है। जिला स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य सूचकांकों में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी प्रमुख निजी अस्पतालों द्वारा दी जा रही सेवाओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने पदाधिकारियों के साथ अपने चेंबर में शुक्रवार को बैठक की। इसमें सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे प्रसव पूर्व जांच और संस्थागत प्रसव की मासिक रिपोर्ट हर महीने की एक से पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज करा दें। अस्पतालों द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं की ऑनलाइन एंट्री समय पर होनी चाहिए। जिन विशेष सूचकांकों की ऑनलाइन विवरणी उपलब्ध नहीं है, उनके आंकड़ों को हार्ड कॉपी के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.