पांच डिग्री चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
शाहजहांपुर, जून 2 -- शाहजहांपुर। जनपद में मंगलवार को सुबह से निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर गर्मी का असर बना रहा, हालांकि बीच-बीच में चली हल्की हवा से कुछ राहत महसूस हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को करीब पांच डिग्री बढ़कर 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री से बढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडलीय आर्द्रता 63 प्रतिशत रहने से उमस का असर अधिक महसूस हुआ। यह भी पढ़ें- 39 पर पहुंचा पारा, 4-5 को लू चलने के आसार गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 20 मिलीबार वायुदाब गिरा हुआ है। बादल छाए रहेंगे। बारिश और आंधी की संभावना नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.