मोतिहारी, सितम्बर 10 -- सिकरहना, निज संवाददाता। बीते दिनों अनुमंडल क्षेत्र में हुई पांच डकैती कांडों का पुलिस ने सफल उदभेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार डकैत को गिरफ्तार किया है, जो सभी सीतामढ़ी जिला के हैं। गिरफ्तार डकैतों में सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थानांतर्गत भलही गांव निवासी मो. सफीक मंसूरी उर्फ बन्ठा, बेला थाना के बेतहा निवासी मो. तनवीर शेख, बथनाहा थाना के हरपुर भालहा निवासी शम्भू पासवान व परिहार थाना के परिहार निवासी अमरनाथ ठाकुर शामिल हैं। इनके पास से लुटे गए 15.5 लाख रुपये नगद, चांदी के तीन सौ ग्राम गहनों में 5 जोड़ा पायल, 2 जोड़ा लॉकेट, 1 चेन, 1 कमर का चाबी, 7 अंगूठी बरामद किया गया है। वहीं इनलोगों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध अत्याधुनिक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, लोहे का 2 रड सहित करीब 2 किलो चरस, 5 मोबाइल व एक बाइक भी बरा...