पांच टॉपरों को पुरस्कार, प्रत्युष मिश्रा सर्वश्रेष्ठ
आरा, अप्रैल 8 -- शाहपुर, निसं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौली में पीटीएम का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों ने भाग लिया और सुझाव व दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अभिभावक गोष्ठी में 41 बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन के उपरांत उनकी शैक्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रकाशित की गई। विद्यालय परिवार की तरफ से सभी विद्यालयों के पांच टॉपरों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्युष मिश्रा को स्टूडेंट्स आफ द ईयर से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का विकास होता है। बैठक में उषा कुमारी, शिक्षक बिध्यांचल वर्मा, मिथिलेश ओझा, सौरभ राय, हेमंत कुमार, देवेंद्र कुमार, शशिरंजन सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.