पांच टन अवैध कोयला जब्त किया गया
बोकारो, मई 21 -- कथारा। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी की बंद भूमिगत खदान के समीप काली मंदिर के पीछे सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा विभाग व बोकारो थर्मल पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर झाड़ियों से ढंक कर अवैध रूप से जमा किया गया लगभग 5 टन कोयला जब्त किया। जब्त कोयला को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम में शामिल सुरक्षाकर्मी ने बताया कि कोयला झाड़ियों से छुपा कर रखा गया था जिसकी सूचना मिली थी उसके बाद यह कार्रवाई की गई। अवैध करारनामे को छुपाने के लिए धंधेबाज पेड़ की हरी-भरी डालियों को काटकर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.