पांच जून को सभी पंचायतों में होगी विशेष बैठक
गोंडा, जून 1 -- गोण्डा, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन निदेशक गुंजन द्विवेदी ने इस संबंध में सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। ग्राम सभाओं में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में एक अप्रैल 2026 से लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम की जानकारी दी जाएगी। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.