पांच जून को गौरव टिकैत आएंगे नांगल, किया जनसंपर्क
बिजनौर, जून 4 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन की ओर से नजीबाबाद के गांव खुशहालपुर मड़का मे किसानो से जनसंपर्क किया गया। सभी को नांगल सोती के निकट मायापुरी मे पांच जून को होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से जन संपर्क अभियान चलाया गया बताया कि ग्राम खुशहालपुर मडका में पांच जून 2026 को नांगल सोती के मायापुरी हनुमान मंदिर के निकट वेंकट हॉल में होने वाले कार्यक्रम में गौरव टिकैत शाम को 2:00 बजे पहुंचेंगे। जनसंपर्क अभियान में ग्राम ख्रुशहालपुर मडका के तेजवीर सिंह, जसवीर सिंह, कार्मेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, अनिल चौहान, अजय बालियान, मुकुल सहरावत, राहुल पहलवान, चौधरी महेंद्र सिंह, अक्षय कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.