अररिया, जुलाई 3 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में शामिल हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर आगामी 5 जुलाई को फारबिसगंज नगर में आयोजित होने वाले भव्य पथ संचलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अनुशासन, मार्ग, समय तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक की जानकारी बैठक में बताया गया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अररिया जिले के विभिन्न नगरों एवं खंडों से आने वाले स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष के ताल पर अनुशासित पथ संचलन करेंगे। इस अवसर पर समाज के समक्ष संगठन, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया जाएगा।

संघ के प्रयास वक्ताओं...