लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला समन्वय समिति की गोष्ठी रविवार को वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ पर हुई। मुख्य अतिथि अयोध्या जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी ने संबोधित कर वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर समारोह को लेकर चर्चा की। उन्होंने बैरागी द्वीप हरिद्वार में लिए गए संकल्पों की समीक्षा कर अभियानों और कार्यक्रमों के बारे में बताया। जिले में पांच से 25 जुलाई की तिथियों में 21 दिनों के लिए जन्म शताब्दी ज्योति कलश रथ गांव-गांव में भ्रमण करेगा। जिला समन्वयक ने गायत्री तपोभूमि मथुरा में हो रहे गायत्री मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की। गोष्ठी में राकेश कुमार पांडेय को सर्व सहमति से बिजुआ ब्लॉक का समन्वयक नियुक्त किया गया। जिला समन्वयक राम खेलावन निषाद ने संकल्पों को निष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.