बरेली, जून 7 -- मीरगंज। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पुलिस टीम के साथ साप्ताहिक बाजार मैदान में छापा मारकर जुआ खेलने के आरोप में बत्तन निवासी म्यूडी बुजुर्ग शाही, सचिन कुमार, अतर सिंह, शबाब अहमद एवं मिंटू जौनेर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से 2650 रुपए एवं आरोपियों से 5140 रुपए, दो बाइकें बरामद की। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- नई बस्ती पारा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...