चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में समयलाल सोनकर निवासी गोस्वामी नगर, गोलू सोनकर निवासी गिला मोड, अजय कुशवाह निवासी गोस्वामी नगर, जितेंद्र सोनकर निवासी गोस्वामी नगर व आशीष सोनकर निवासी काशीनगर कस्बा राजापुर शामिल है। यह सभी ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। इनके पास से मालफड़ तीन हजार रुपये, 52 तास पत्ता व जामा तलाशी में पांच रुपये पुलिस ने बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.