प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल 250 केन्द्रों पर 18 मार्च से एक अप्रैल तक होगा। प्रदेश में निर्धारित कुल 75 संकलन केन्द्रों से 15 से 17 मार्च के बीच उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन केन्द्रों को भेजी जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में पारम्परिक व्यवस्था के साथ-साथ बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था भी लागू की गयी है। मूल्यांकन केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे सातों दिन सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर मूल्यांकन कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए सभी जनपदों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर जिलाधिकारी के स्तर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.