पांच जिगरी दोस्त एक साथ यूपी पुलिस में बने सिपाही, बिना कोचिंग ऐसे पाई सफलता
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मन में पक्का इरादा, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है यूपी के बस्ती के दुबौलिया विकास क्षेत्र स्थित नांदेकुआं गांव के पांच जिगरी दोस्तों ने। एक ही गांव के रहने वाले इन पांचों युवाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में एक साथ सफलता का परचम लहराकर न सिर्फ अपने परिवारों को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं। नांदेकुआं गांव निवासी अंकेश सत्यम दुबे (पुत्र कृष्ण कुमार), आदर्श द्विवेदी (पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी), दीपक दुबे (पुत्र शिवाकांत दुबे), आदित्यनाथ दुबे उर्फ उत्कर्ष दुबे (पुत्र महात्मा प्रसाद दुबे) और रोहित प्रजापति (पुत्र शिवप्रसाद प्रजापति) बचपन के गहरे मित्र हैं। प्राथमिक शिक्षा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.