पांच जरूरतमंद बच्चों की प्रवेश फीस दी
रिषिकेष, अप्रैल 16 -- लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल संस्था समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए लगातार कार्यरत है। इसी क्रम में संस्था ने ऋषिकेश के पांच जरूरतमंद बच्चों की प्रवेश फीस जमा कर सराहनीय पहल की है। गुरुवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के पदाधिकारी रेलवे मार्ग स्थित गुरुनानक पब्लिक जूनियर हाई स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने पांच जरूरतमंदों की प्रवेश फीस जमा की। क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चांदनानी ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज को नई दिशा देता है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल का यह प्रयास केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। हम भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने क्लब के प्रति आभार व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.