पलामू, दिसम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने मेदिनीनगर स्थित पार्टी कार्यालय मैदान में रविवार को कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत करने की शपथ लिया। मनरेगा का नाम बदलकर भगवान राम के नाम पर रखने के निर्णय का अभियान के क्रम में पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पलामू जिला के प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर भगवान राम के नाम पर रखना और महात्मा गांधी के नाम को हटाना भाजपा की चाल है। राम सबों के आराध्य हैं, उनके नाम का उपयोग अन्याय किया गया है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के सम्मान, समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.