पूर्णिया, मार्च 8 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत जानकीनगर के पांच छात्रों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है। कोचिंग संस्थान के निदेशक राज कमल हिमांशु ने बताया कि महज छह महीने की तैयारी के बाद छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की। सफल होने वाले छात्रों में सिंधु प्रिया, शानु कुमार पिता प्रमोद कुमार, ओम आनंद पिता संजय कुमार सिंह, नूपुर कुमारी पिता अभिमन्यु कुमार यादव तथा उत्पल राज पिता अविनाश कुमार शामिल हैं। सभी छात्रों की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की। प्रो. सूर्य नारायण चौधरी, विनोद कुमार भगत, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, शंकर भगत, अरुण कुमार, मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.