पांच छात्रों का हरियाणा के बोर्डिंग स्कूल में चयन से खुशी
मऊ, मई 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। जूनियर हाईस्कूल मधुबन तथा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खत्रीपार के कक्षा 8 के पांच विद्यार्थियों का हरियाणा के एसडी एसआर सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल में चयन हुआ है। जूनियर हाईस्कूल मधुबन की छात्रा नेहा ने श्रेष्ठा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 27 प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं इसी विद्यालय की प्रियंका ने ऑल इंडिया रैंक 1471 हासिल की। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खत्रीपार की छात्रा काजल ने 746वीं रैंक, आंचल ने 1611वीं रैंक तथा अभय ने 1600वीं रैंक प्राप्त किए। श्रेष्ठा परीक्षा की प्रथम काउंसिलिंग का परिणाम 14 मई को घोषित हुआ था। जिसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने 18 मई को प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई प्रारंभ कर दी। अभिभावक नंदलाल एवं आर्यन ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.