पांच-छह माह में एक लाख घर तक गैस पहुंचाने का लक्ष्य
रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर की पेट्रोलियम व एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें गेल इंडिया रांची के डीजीएम (सीजीडी) प्रशांत कुमार सिंह व कमर्शियल हेड मैनेजर देव प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद थे। इसमें गेल के अफसरों ने बताया कि 5-6 माह में करीब एक लाख घरों तक पीएनजी गैस पहुंचाने का लक्ष्य है। चैंबर पदाधिकारियों ने रांची व आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। इस पर गेल के अफसरों ने बताया कि स्टेशन रोड, बरियातू रोड, पीपी कंपाउंड एवं सिरमटोली चौक क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। चैंबर की ओर से होटल व्यवसायियों व बहुमंजिला इमारतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पीएनजी कनेक्शन देने की भी मांग की गई। अफसरों ने बताया कि अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.