औरैया, अगस्त 4 -- सहायल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न जनपदों से बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर अथवा हटाकर सस्ते दामों में बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी रमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को थुलपिया चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भैंसोडी गांव की ओर से दो युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को अलग-अलग मोटरसाइकिलों सहित पकड़ लिया। जांच में दोनों वाहन चोरी के निकले। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपिय...