पांच चिता एक साथ जलती देखकर हर आंख हुई नम
गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-46 में गुरुवार को दिल दहला देने वाला मंजर देखा गया, जिसे देखकर परिजन गमगीन थे। श्मशान घाट में पांच चिताएं एक साथ जलती देखकर वहां पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड का दंश झेल रहे अग्रवाल परिवार के घर जब एक साथ गुरुवार को पांच शव पहुंचे, तो पूरा इलाका करुण क्रंदन और चीखों से कांप उठा। एक ही आंगन से जब एक साथ पांचों अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों में मातम पसर गया। गमगीन माहौल में पांचों का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में मृत लोगों के लिए शोकसभाभयंकर मंजर बुधवार को दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग ने गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) विवेक अग्रवाल की तीन पीढ़ियों को हमेशा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.