दरभंगा, अप्रैल 5 -- घनश्यामपुर। प्रखंड के देउरी गांव में शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से फूस के पांच घर जलकर खाक हो गये। बताया जाता है कि दोपहर दो बजे के करीब गांव की अंजू देवी के घर से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में धू-धूकर एक साथ कई घर जलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए बदहवास लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटों तथा चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने पहुंच गये। इसी बीच थाने से अग्निशमन विभाग का दमकल भी पहुंच गया। ग्रामीणों ने दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। इस बीच फूस के पांच घर तथा घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार के लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के पुश्तैनी धंधे से जुड़े हैं। मिट्टी का बर्तन पकाने के लिए ये लोग घर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.