लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- धौरहरा तहसील क्षेत्र के खजुहा गांव में अचानक लगी आग से एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई है। आग बुझाने के दौरान गृह स्वामी भी झुलस गया है। अचानक लगी आग से हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। गुरुवार को दोपहर खजुहा गांव के रहने वाले शिवाधार के घर से अचानक आग लग गई। देखते हि देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। पड़ोस स्थित अनिरुद्ध, गोवर्धन, रामदयाल और हरीशंकर के घर को भी आगोश में ले लिया। विकराल रूप ले चुकी आग पर काबू कर पाना और गृहस्थी का सामान बचाना मुश्किल था। आग में शिवाधार की एक भैंस को बाहर निकाला जा सका। भैंस की झुलसकर मौत हो गई। इस दौरान आग बुझाने में लगे शिवाधार भी झुलस गए। पांच घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर एसओ निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रे...