सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- परिहार। अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के विशनपुर एवं अंदौली गांव में एक ही रात पांच घरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने नगदी व आभूषण समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने पूरी सतर्कता और सफाई के साथ अपने काम को अंजाम दिया। रात को घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर ही लोग घटना के बारे में जान पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक विशनपुर गांव में चोरों ने ट्रक ड्राइवर आशा राम कुमार के घर को निशाना बनाया। आसाराम के घर से कर दो लाख रुपए नगद एवं कुछ जेवर ले उड़े। इसके बाद बंद पड़े मजदूर मिथुन चौरसिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.