बलरामपुर, अप्रैल 20 -- महराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले में फूस के पांच मकान आग से जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने तुलसीपुर एसडीएम व क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम पंचायत पटोहाकोट में रविवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात कारण से मदन के घर से आग उठते दिखाई दी। देखते ही देखते बगल के घर मोहन सोहन जगतराम व शामता के फूस के घर में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग का लपट इतनी तेज था कि आग बुझाने में कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यह भी पढ़ें- भीषण अग्निकांड में सात घर जले, दो भैंसों समेत पांच पशुओं की मौत लेकिन ग्रामीणों के सूझबूझ व सहयोग से आग पर काबू पाया गया। किसानों की मशक्कत से अपने घर गेहूं लाकर एकत्रित किए थे। लेकिन सभी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्राम...