हरदोई, अप्रैल 11 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी खालसा गांव में चोरों ने एक के बाद एक कर पांच घरों को निशाना बनाया। वहां ताले तोड़कर लाखों के ज़ेवर-गहने और लाखों का कैश समेट कर फरार हो गए। वहीं, पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही खुलासा होगा। कासिमपुर थाने के गौरी खालसा में मोहम्मद, नौशाद, शमशाद हैदर, बदरुल हुसैन व फैज़ अब्बास उर्फ करन, वंश के अगल-बगल मकान बने हैं। शुक्रवार की रात पूरे गांव में सन्नाटा था। उसी बीच वहां पहुंचे चोरों ने एक-एक करके इन पांचों घरों को अपना निशाना बनाया। घरों में लगे ताले और अलमारी के लाकर तोड़ कर उसमें रखा लाखों के ज़ेवर-गहने और लाखों का कैश समेट ले गए। शनिवार की सुबह इसका पता होते ही पूरा इलाका सन्न रह गया। हर कोई इसी में उलझा हुआ दिखाई दिया कि चोर किधर गए। सूचना पर संडीला सीओ संतोष कुमार सिंह, कासिमपु...