बेगुसराय, सितम्बर 4 -- बरौनी। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रानीकमलापति-अगरतल्ला 5 घंटे व मुंबई-अगरतल्ला एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से बरौनी जंक्शन पहुंची। वहीं, बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस 5 घंटे लेट बरौनी जंक्शन से खुली। इस दौरान यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। ऐसी स्थिति रोज ब रोज की बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...