रिषिकेष, मई 30 -- धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शनिवार को ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए महज पांच घंटे ही काउंटर खुले, जिसमें करीब सात हजार यात्रियों का ही पंजीकरण हो पाया। अचानक काउंटर बंद होने से कतार में खड़े विभिन्न राज्यों के यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। उन्होंने रजिस्ट्रेशन की मांग की तो अधिकारियों ने रविवार सुबह पंजीकरण होने का भरोसा दिया। शनिवार तड़के ही चारधाम ट्रांजिट केंद्र में रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों की कतारें काउंटरों के बाहन लगने शुरू हुई। सात बजे काउंटर खुलते ही यात्रियों का पंजीकरण शुरू हुआ, तो यह कतार और भी ज्यादा लंबी हो गई। यह भी पढ़ें- बच्चों को उठाकर पंजीकरण के लिए लाइन में लगे यात्री रजिस्ट्रेशन की आस में लाइन में खड़े यात्रियों को उसवक्त झटका लगा, जब अचानक 11 बजे ही काउंटरों को बं...