रिषिकेष, अप्रैल 8 -- लगातार बारिश के बीच ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर बगड़धार के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने टिहरी रूट पर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली में रोक दिया। करीब पांच घंटे बाद मार्ग खुलने पर वाहनों को आगे भेजा गया। मंगलवार देर शाम से ही बारिश हो रही थी। नरेंद्रनगर के समीप बगड़धार में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मलबा आने से राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। एक कार भी मलबे में फंस गई। मुनिकीरेती में पुलिस ने टिहरी, उत्तरकाशी की ओर जा रहे वाहनों को भद्रकाली चौकी के पास रोक दिया। दोपहर करीब दो बजे मार्ग से मलबा हटाया जा सका। उसके बाद वाहनों को भेजा गया। एसएसआई योगेश पांडे ने बताया कि बगड़धार के पास मलबा आने के कारण वाहनों को भद्रकाली में रोका गया था। मार्ग खुलने के बाद वाहनों को जाने दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.