पांच घंटे बंद रहेगा बिजली बंबा बाईपास, ट्रैफिक डायवर्ट
मेरठ, मई 3 -- बिजली बंबा बाईपास स्थित रेलवे फाटक पर बार-बार वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो रहे हाइट गेज को बदलने के लिए उत्तर रेलवे ने मरम्मत कार्य निर्धारित किया है। इसके चलते तीन मई रविवार को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक यातायात डायवर्जन किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से बिजली बंबा जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन परतापुर इंटरचेंज के रास्ते मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ तक पहुंचेंगे, जहां से बाएं मुड़कर थाना खरखौदा तिराहे से होते हुए मेरठ-हापुड़ मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- कैराना रोड पर निर्माण के चलते का रुट डायवर्जन किया बिजली बंबा की ओर से शॉपिक्स मॉल चौराहे की तरफ आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.