औरंगाबाद, फरवरी 20 -- औरंगाबाद। झारखंड से भटक कर आए हाथी ने नवीनगर में लोगों को काफी परेशान किया। स्थानीय लोगों की भीड़ और पटाखे आदि की वजह से भी हाथी का गुस्सा बढ़ता गया। जंगली हाथी ने नगर पंचायत क्षेत्र में एक दर्जन मिट्टी व फूस के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा शोर शराबा किए जाने आदि की वजह से भी हाथी इधर-उधर भागने लगा। इसके बाद डायल-112 की टीम पहुंची। इसके बाद हाथी को धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद हाथी ने झारखंड की ओर निकलना शुरू किया। इस बीच प्रशासन के स्तर से नवीनगर प्रखंड के बारा गांव के समीप से नवीनगर की ओर आने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया। इधर नवीनगर से झारखंड की ओर जाने वाली गाड़ियों को नवीनगर में ही रोका गया ताकि किसी तरह का टकराव नहीं हो। बताया गया कि हाथी के द्वारा भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.