जहानाबाद, मार्च 13 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक बिजली गायब रही, जिसके कारण लोग काफी परेशान रहे। मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के बाद बिजली गायब हुई जो करीब 5 बजे शाम में आई। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान दिखे। दुकान, प्रतिष्ठान के अलावे घरेलु कार्यों में भी लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली नहीं रहने को लेकर पानी की किल्लत हुई। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत प्रशाखा कलेर के कनीय अभियंता पंकज प्रसून ने बताया की अरवल के ग्रिड में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के करण बिजली में कमी आ गई थी। जैसे ही सुधार हो गया, बिजली सप्लाई कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.