मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी, निसं। सीतामढ़ी जिला के सुरसंड प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ कृष्णा राम के पांच ठिकानों पर शनिवार को निगरानी की टीम ने छापेमारी की। इसमें पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार व तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया में छापेमारी की गई। सुबह में ही निगरानी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। राजा बाजार स्थित किराए के मकान में बीडीओ की पत्नी की उपस्थिति में छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम को कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। इसके आधार पर निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि बीडीओ की पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं। निगरानी की रेड की जानकारी मिलते ही शहर में चर्चा शुरु हो गई। निगरानी को 21 जमीन के दास्तावेज की जानकारी मिली है। जिन 21 दास्तावेज की जानकारी निगरानी को हाथ लगी है, वह जमी...