देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। 132 केवी पारेषण उपकेंद्र देवरिया में अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को पांच घंटे शहर से लेकर कई बिजली उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य निपटाने के लिए लोगों को जनरेटर व सोलर सिस्टम का सहारा लेना पड़ा। लोगों के घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद रहे।अनुरक्षण कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। जिसके चलते देवरिया, भटवलिया, नाथनगर, पुरवा, बरहज तहसील, बरहज ग्रामीण, मेडिकल कालेज, कोर्ट, बैतालपुर, उसरा, बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर की बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप होने से घर के अंदर रहने वाली महिलाओं व बच्चों को ...