कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ। समय से लोड न आ पाने के चलते नगर के मध्य स्थित एक पेट्रोलपंप पर करीब पांच घंटे तक पेट्रोल की बिक्री ठप रही। इस दौरान तमाम वाहन चालक बिना पेट्रोल के बैरंग वापस लौट गए। सेल्समैन ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे तक लगातार आपूर्ति दी जाती रही। इसके बाद पेट्रोल खत्म हो गया। तब बिक्री बंद कर दी गई। शाम करीब 7 बजे लोड आ सका। इसके बाद करीब साढ़े 7 बजे से पेट्रोल की बिक्री पुन: शुरु कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...