हाथरस, जून 23 -- हाथरस। शहर के नवल नगर-नगला भूरा रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को आरएमयू स्थापित करने का कार्य किया गया। जिसके चलते उपकेंद्र से पोषित बागला संयुक्त जिला अस्पताल सहित अन्य फीडरों की पांच घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने का सबसे ज्यादा असर शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा। एक्सर-रे और सीटी स्कैन जांच पूरी तरह से ठप रहीं। ऐसे में दूर-दराज के इलाकों से जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से ही बागला संयुक्त जिला अस्पताल और अस्पताल परिसर की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के साथ ही अस्पताल परिसर में बने आवास में रहने वाले अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली संकट ...