जौनपुर, मई 13 -- बदलापुर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते सिंगरामऊ और मछलीगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन फीडरों की आपूर्ति सोमवार रात करीब पांच घंटे तक ठप रही। इससे 50 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार की रात करीब 9:45 बजे सिंगरामऊ तथा मछलीगांव उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से सिंगरामऊ, कुशहा, फत्तूपुर, रतासी, नौरंगाबाद, लग्गूपुर, जगजीवनपट्टी, वीरपालपुर, मदापुर, पहितियापुर, बहरा, रामपुर और भूला तियरा समेत आसपास के गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली कटौती के कारण लोगों को रातभर गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। यह भी पढ़ें- जगतपुर के 40 गांव में रात भर गुल रही बिजली ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के प्र...