बरेली, अप्रैल 27 -- बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत डीडीपुरम विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर रिकंडक्टरिंग का कार्य होना प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के कारण डीडीपुरम उपकेंद्र के संजय नगर, मॉडल टाउन, ब्रह्मपुरा, कीर्तिनगर के साथ कंपनी गार्डन से संबंधित क्षेत्र कैलाश टावर, पुराना आरटीओ ऑफिस, काशीनाथ कोठी, पुराना बिजली घर के पास की गली समेत अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...