पांच ग्राम पंचायतों में लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री शिविर
कन्नौज, मई 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसानों की सुविधा के लिए आयोजित दो दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ग्राम पंचायत खानपुर चौबे, मदारपुर, अतिराजपुर, कसावा और अहिरुआ राजारामपुर में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिविरों में बड़ी संख्या में किसान अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सहायता से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई। शिविर में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। साथ ही किसानों का पूरा डाटा ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा, जिससे भविष्य में किसी भी योजना का लाभ सीधे किसानों तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.