हरिद्वार, मार्च 15 -- श्यामपुर क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र न होने से करीब 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए हरिद्वार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। श्यामपुर क्षेत्र की आर्यनगर, कांगड़ी और सजनपुर पीली समेत पांच ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने या संशोधन कराने के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को दिनभर का समय लग जाता है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.