लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले की पंचायत ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सम्मान की धनराशि जारी हो गई है। गोला की ग्राम पंचायत ममरी को प्रथम पुरस्कार 35 लाख रुपए मिला है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायते ही आवेदन करती हैं। निर्धारित थीम पर इनका परीक्षण होता है और मिले अंकों के आधार पर पुरस्कार की धनराशि मिलती है। हर साल पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाता है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें गोला कुंभी की ग्राम पंचायत ममरी, बिजुआ की रतनपुर, गोला की शीतलपुरग्रंट, मितौली की रेवाना और मोहम्मदी की हठेलावाजिदपुर का चयन किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ममरी को 35 लाख, रतनपुर को 30 ल...