हरिद्वार, मार्च 19 -- शहर कोतवाली पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब के साथ ई-रिक्शा और स्कूटर भी जब्त किया गया। एसएसपी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने 19 मार्च को राजवीर सैनी निवासी शिवनगर से 70 टेट्रा पैक देसी शराब और ई-रिक्शा जब्त किया। सूफियान निवासी शाहजहांपुर हाल पता-बहादराबाद से 90 टेट्रा पैक और स्कूटर जब्त किया गया। पप्पू वर्मा से 25, नकुल चौधरी से 23 और मोहित से 25 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार, अब सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...