सीतामढ़ी, मई 3 -- शिवहर । बदलते मौसम में जलवायु आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में विशेष पहल की गई है। ताकि जलवायु आधारित खेती करने से कम लागत में किसान ज्यादा उपज प्राप्त कर सकें।
जलवायु आधारित खेती के चयनित गांव इसको लेकर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले के पांच गांवों को चयनित कर उसमें चालू गरमा मौसम में जलवायु आधारित खेती करायी जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा शिवहर प्रखंड के सुगिया कटसरी, डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव एवं पुरनहिया के दोस्तियां, पिपराही प्रखंड के मीनापुर बलहां तथा तरियानी प्रखंड के विसम्भरपुर गांवों में जलवायु आधारित खेती करायी जा रही है। चयनित गांवों में गरमा मुंग, मक्का, उरद के अलावा सब्जी की खेती की जा रही है। किसानों द्वारा 250 एकड़ में गरमा मुंग के अलावा 10-10 एकड़ में सब्जी की खेती की जा रही है। चयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.