जामताड़ा, अप्रैल 22 -- स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रखंड के सबनपुर समेत 5 गांवों में बुधवार को विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। एएनएम बसंती मुर्मू, ममता कुमारी, रेणु कुमारी, राखी कुमारी एवं नंदनी कुमारी ने प्रखंड के सबनपुर, मिर्जापुर, नौहथिया, माल्वा एवं बथानबाड़ी गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के फायदे बताए। एएनएम ने उक्त टीकाकरण शिविर में ओपीभी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीडी बूस्टर आदि का टीका दिया। इसके पश्चात एएनएम ने गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन की विधि अपनाने को लेकर उन्हें जागरूक कर परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन कीट का वितरण किया। शिविर में एएनएम ने स्वास्थ्य सहिया के साथ मिलकर लाभुकों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई वि...