पांच गांवों के 40 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा नहरी पीने का पानी
गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी के ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत को समाप्त करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने वार्ड-17 के अंतर्गत आने वाले पांच प्रमुख गांव मोहम्मदपुर, नरसिंहपुर, खेड़की दौला, दरबारीपुर और पलड़ा के निवासियों को कैनाल आधारित (नहरी) स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इन क्षेत्रों के वाटर बूस्टिंग स्टेशनों के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार के लिए लगभग 1.35 करोड़ रुपये की विकास योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्य अभियंता व सक्षम प्राधिकारी स्तर से मंजूरी मिलने के बाद निगम अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके तहत खेड़की दौला वाटर बूस्टिंग स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.